दिल्ली में चार टेंट गोदामों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अगस्त 2024। दक्षिणी दिल्ली के जौनपुर इलाके में चार टेंट गोदामों में भीषण आग लग गई जिससे पास में खड़ी कई पुरानी कारें जल गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार देर रात करीब दो बजे चार टेंट गोदामों में आग लगने की सूचना मिली और 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।’’ उन्होंने बताया कि घटना में गोदाम के पास खड़ी चार पुरानी कारें जल कर क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारी ने कहा, ‘‘शीतलन प्रक्रिया चल रही है।’’
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
