बस पलटने से तीन दर्जन यात्री घायल
मुरैना, मंगलवार, 02 अप्रैल 2024। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से राजस्थान जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस मुरैना में पलटने से उसमें सवार लगभग तीन दर्जन लोग घायल हो गए। सिविल लाइंस थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्वालियर से राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी जा रही एक वीडियो कोच बस सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिकरौदा नहर के समीप पलट गई। हादसे में बस में सवार महिलाओं और बच्चों सहित करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। एक बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश शर्मा ने यूनीवार्ता को बताया कि बस हादसे में घायल करीब चालीस यात्रियों को इलाज के लिये लाया गया, लेकिन एक बच्ची को छोड़कर सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बच्ची को ग्वालियर रेफर किया गया है।
Similar Post
-
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं
अहमदाबाद, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। गुजरात के अहमदाबाद में दस नि ...
-
भाजपा सरकार के जनहितैषी काम से घबराई : पंजाब आप ने सीबीआई छापों पर कहा
चंडीगढ़, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी प ...
-
केंद्र ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया
कोलकाता, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ...
