मिजोरम विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती सोमवार को
नई दिल्ली, शनिवार, 02 दिसंबर 2023। मिजोरम विधानसभा के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती रविवार तीन दिसम्बर के बजाय सोमवार चार दिसम्बर को होगी। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मिजोरम के कई दलों तथा संगठनों ने राज्य में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती रविवार तीन दिसम्बर के बजाय चार दिसम्बर को कराने का अनुरोध किया है। आयोग के अनुसार इन संगठनों का कहना है कि तीन दिसम्बर को रविवार है और इस दिन का राज्य के लोगों के लिए विशेष महत्व है इसलिए मतगणना अन्य किसी दिन करायी जानी चाहिए।
आयोग ने कहा है कि इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए राज्य में सोमवार यानी चार दिसम्बर को मतगणना कराने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अन्य चार राज्यों के विधान सभा चुनाव के मतों की गिनती के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इन राज्यों में तीन दिसम्बर यानी रविवार को ही मतगणना होगी। उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ , तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव 30 नवम्बर को संपन्न हुए थे और इन सभी चुनाव के लिए मतों की गणना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसम्बर यानी रविवार को होनी थी। अब आयोग ने केवल मिजोरम में मतों की गिनती चार दिसम्बर सोमवार को कराने का निर्णय लिया है।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
