सलमान ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा, 'उनके डेडीकेशन और पैशन को सलाम'
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की है और कहा है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, उसके वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हारने की शायद ही कोई संभावना है। विराट कोहली की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा, "विराट कोहली का डेडीकेशन और पैशन है। डेडीकेशन और कड़ी मेहनत के बिना इस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं है, खासकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना, जिसे असंभव माना जाता है।"
सलमान ने आगे कहा, ''उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत सारे सैक्रिफाइस किए होंगे। यह वास्तव में सराहनीय है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय टीम जीत की हकदार है, अभिनेता ने कहा, "वे इसके हकदार हैं। वे इसके 100 प्रतिशत हकदार हैं। मुझे लगता है कि यह ट्रॉफी भारत में ही रहेगी, यह मेरी राय है। मुझे लगता है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, मुझे उम्मीद है कि उनके इस मैच में हारने की संभावना नहीं के बराबर है। मैच को डिज्नी प्लस हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
Similar Post
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
-
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना
करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और चर ...
-
रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मैसा’ से आया दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज
‘मैसा’ में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। इस ...
