राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी: चिदंबरम
कोलकाता, रविवार, 26 मार्च 2023। पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी और अगले साल आम चुनावों में उसे इसका लाभ मिलेगा। चिदंबरम ने राजनीतिक परिदृश्य के संबंध में कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस को समाप्त करने की अपनी इच्छा के तहत उसे ‘‘प्रमुख निशाना’’ बना रही है ताकि क्षेत्रीय दलों को और आसानी से साध सके। उन्होंने कहा, हालांकि कांग्रेस का ‘‘सफाया नहीं होगा’’ और क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ ‘‘खड़े होंगे और लड़ेंगे।’’ चिदंबरम ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा, आपातकाल के समय एक शिकायत यह थी कि प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया गया था। उन्होंने पूछा क्या आज हालात अलग हैं?
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
