राहुल ने कश्मीर में पंडितों के हालात पर मोदी से मांगा जवाब
नई दिल्ली, रविवार, 29 जनवरी 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया और कहा कि उन्हें पंडितों के हालात को लेकर जवाब देना चाहिए। गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया है और उनके हालात सुधारने के कोई कदम नहीं उठाए जिसके कारण उनकी यह स्थिति हुई है। गांधी ने ट्वीट किया ''आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं - हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है। जवाब है, प्रधानमंत्री जी।
Similar Post
-
वन अधिकार कानून को लागू करने में राज्य सरकारें विफल रहीं, केंद्र ने इसे कमजोर किया: कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 अप्रैल 2024। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ...
-
भाजपा देश में अशांति पैदा कर रही है : राहुल गांधी
कन्नूर (केरल), गुरुवार, 18 अप्रैल 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांध ...
-
अपने आईपीएल अभियान को पटरी पर लाने के इरादे से उतरेंगे पंजाब और मुंबई
मुल्लांपुर, गुरुवार, 18 अप्रैल 2024। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडि ...