हिमाचल प्रदेश, गुजरात में चुनाव पूर्व रिकार्ड नकदी, शराब जब्त: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 नवंबर 2022। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नकदी, शराब और मुफ्त उपहारों की ‘‘रिकार्ड जब्ती’’ हुई है। हिमाचल में जहां शनिवार (12 नवंबर) को मतदान होना है, वहीं गुजरात में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में हिमाचल प्रदेश में इस तरह के सामान की बरामदगी में पांच गुना वृद्धि हुई है। आयोग ने कहा कि मतदान पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक योजना के तहत जब्ती के मामले में ‘‘उत्साहजनक’’ परिणाम हासिल हुए हैं। गुजरात में चुनावों की घोषणा के कुछ ही दिनों में 71.88 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई, जो 2017 के विधानसभा चुनावों में आदर्श आचार संहिता लागू करने की पूरी अवधि में की गई बरामदगी से भी अधिक है। उस समय यह 27.21 करोड़ रुपये थी। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश में भी 2017 के 9.03 करोड़ रुपये की तुलना में 50.28 करोड़ रुपये बरामद हुए जो, पांच गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
