उच्चतम न्यायालय को शीघ्र ही राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड से जोड़ा जाएगा: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

नई दिल्ली, मंगलवार, 29 मार्च 2022। उच्चतम न्यायालय को शीघ्र ही ‘राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड’ (एनजेडीजी) से जोड़ा जाएगा। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनजेडीजी लंबित मामलों तथा तालुका से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अदालतों द्वारा मामलों के निपटारे की दर से संबंधित आंकड़ों का संग्रह करता है। वर्तमान में इस पोर्टल पर केवल उच्च न्यायालय तक के आंकड़े ही दर्शाये गए हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की एक पीठ एक मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने सरकार की राजस्व अभियोग प्रक्रिया को सूचना प्रौद्योगिकी आधारित समाधान के जरिये सुगम बनाने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ उच्चतम न्यायालय की ई-समिति के अध्यक्ष हैं।
उन्होंने कहा, “उच्चतम न्यायालय न्यायिक डेटा ग्रिड के लिए हमें पहले ही एक मॉड्यूल मिल चुका है। यह डेटा ग्रिड तैयार है और मैंने सप्ताहांत में उसका अवलोकन किया। शीघ्र ही हमारे पास राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड का लिंक होगा ताकि उच्चतम न्यायालय भी राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड पर उपलब्ध हो सके।” केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बलबीर सिंह द्वारा दाखिल स्थिति रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद शीर्ष अदालत ने कहा कि आंकड़ों में सामने आया है कि अपील दायर करने में अब भी देरी हो रही है।


Similar Post
-
दिल्ली में उच्च शिक्षा लैंगिक समानता सूचकांक में गिरावट
नई दिल्ली, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निद ...
-
झारखंड की स्कूल शिक्षिका से 1.8 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी
मेदिनीनगर (झारखंड), शनिवार, 09 दिसंबर 2023। झारखंड के पलामू जिले ...
-
दिल्ली के वसंत कुंज से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 09 दिसंबर 2023। दिल्ली के वसंत कुंज के पास संक ...