ल्वीव में गोली लगने से भारतीय छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 मार्च 2022। यूक्रेन की पश्चिमी सीमा पर ल्वीव की ओर जाने के दौरान कथित तौर पर एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत सरकार ने अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर मौजूद सूचना के अनुसार भारतीय छात्र हरजोत सिंह कार से ल्वीव जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ और उसे गोली मार दी गयी। उसे एंबुलेंस से कीव स्थित भारतीय दूतावास के पास ले जाया गया। उसने भारतीय प्राधिकरण से मदद की अपील की है। गौरतलब है कि इससे पहले एक फरवरी को भारत के 21 वर्षीय छात्र नवीन की खारकीव में गोलीबारी के दौरान मौत हो गयी थी।


Similar Post
-
'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को दिया जन्म, ऐसी फिल्मों पर लगना चाहिए बैन- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू कश्मीर में हाल में ही आतंकिय ...
-
भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता
कोलकाता, सोमवार, 16 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ब ...
-
भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा चालकों को किया दाने-दाने को मोहताज : अखिलेश यादव
लखनऊ, सोमवार, 16 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश ...