यूक्रेन में हुई भारतीय छात्र की मौत की जांच करेगा रूस, UN में भारत के कदम पर जताया आभार

मॉस्को, बुधवार, 02 मार्च 2022। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में हुए रूसी हमले का दर्द भारत को बहुत ज्यादा हुआ है क्योंकि एक भारतीय छात्र मारा गया है। इस मामले को लेकर रूस का बयान भी सामने आया है। रूस के एक दूत ने दावा किया कि खारकीव में मारे गए भारतीय छात्र के मामले की जांच की जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने बताया कि हम खारकीव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें रूस के क्षेत्र के माध्यम से वहां फंसे सभी लोगों को आपातकालीन निकासी के लिए भारत के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ रणनीतिक सहयोगी हैं। संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित संतुलित स्थिति के लिए हम भारत के आभारी हैं। भारत इस संकट की गहराई को समझता है।


Similar Post
-
'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को दिया जन्म, ऐसी फिल्मों पर लगना चाहिए बैन- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू कश्मीर में हाल में ही आतंकिय ...
-
भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता
कोलकाता, सोमवार, 16 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ब ...
-
भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा चालकों को किया दाने-दाने को मोहताज : अखिलेश यादव
लखनऊ, सोमवार, 16 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश ...