जम्मू-कश्मीर में 5.7 तीव्रता का भूकंप

श्रीनगर, शनिवार, 05 फरवरी 2022। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 5.7 तीव्रता का भूंकप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।


Similar Post
-
गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर, शनिवार, 21 मई 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न ...
-
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, छह मरे
बलरामपुर, शनिवार, 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ...
-
आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ...