पंजाब लोक कांग्रेस ने जारी की 22 प्रत्याशियों की सूची

चंडीगढ़, रविवार, 23 जनवरी 2022। पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) ने आज विधानसभा चुनावों के लिए अपने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहर से चुनाव लड़ेंगे। कैप्टन ने कांग्रेस से अलग होने के बाद पीएलसी बनाई है, जो भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और उसके हिस्से में 37 सीटें आई हैं जिनमें से 22 प्रत्याशियों की सूची कैप्टन ने आज जारी की। प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में एक महिला फरजाना आलम खान हैं, जो शिरोमणि अकाली दल की पूर्व विधायक और पूर्व डीजीपी इजहार आलम खान की पत्नी हैं। वह मालवा के मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगी।


Similar Post
-
'द कश्मीर फाइल्स' ने देश में नफरत को दिया जन्म, ऐसी फिल्मों पर लगना चाहिए बैन- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। जम्मू कश्मीर में हाल में ही आतंकिय ...
-
भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता
कोलकाता, सोमवार, 16 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ब ...
-
भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा चालकों को किया दाने-दाने को मोहताज : अखिलेश यादव
लखनऊ, सोमवार, 16 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश ...