गांजा, शराब बेच रहे पांच लोग गिरफ्तार

नोएडा, शनिवार, 04 दिसम्बर 2021। थाना दादरी पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ और शराब बेचने वाले पांच लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज सुनील पुत्र चंद्रपाल को गढ़ी मोहल्ला, जारचा रोड से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 60 ग्राम गांजा तथा 1,500 रुपए नगद बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया कि मोनू, नादिर, नईम तथा अहमद हसन नामक चार शराब तस्करों को थाना दादरी पुलिस ने विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है और उनके पास से कुल 80 पव्वा शराब बरामद की है।


Similar Post
-
असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए
गुवाहाटी, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 त ...
-
झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़े शेल कंपनी मामले में सुनवाई टली
रांची, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार ...
-
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश् ...