मायावती से मिलने उनके घर पहुंची प्रियंका

नई दिल्ली, रविवार, 14 नवम्बर 2021। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से मिलने उनके घर पर पहुंची और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुश्री मायावती से यहां उनके आवास पर गयी श्रीमती वाड्रा ने कुछ देर तक बसपा प्रमुख से बातचीत की। इससे पहले ट्वीट कर उन्होंने सुश्री मायावती की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया था। इस दौरान सुश्री मायावती के आवास पर बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्र भी मौजूद थे। सुश्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को यहां हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।


Similar Post
-
असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए
गुवाहाटी, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 त ...
-
झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़े शेल कंपनी मामले में सुनवाई टली
रांची, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार ...
-
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश् ...