ई- श्रम पोर्टल पर चार करोड से ज्यादा कामगारों का पंजीकरण

नई दिल्ली, रविवार, 17 अक्टूबर 2021। केंद्र सरकार के ई- श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के चार करोड़ से ज्यादा कामगार अपना पंजीकरण करा चुके हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार पोर्टल पर कामगारों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। पोर्टल के अनुसार अभी तक चार करोड़ 14 लाख 57 हजार 578 कामगार अपना पंजीकरण करा चुके हैं। यह असंगठित कामगारों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है। केंद्र सरकार ने असंगठित कामगारों को एक अलग पहचान और मान्यता दिलाने वाले ई-श्रम पोर्टल की स्थापना की है। सरकारी योजनाओं के लिए ई-श्रम कार्ड देशभर में एकल कार्ड के रूप में काम करेगा। यह एक राष्ट्र एक कार्ड होगा।


Similar Post
-
अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
चेन्नई, गुरुवार, 26 मई 2022। तमिलनाडु में विपक्षी दल ‘अखिल भार ...
-
न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की एसएफआईओ जांच पर रोक लगाने का आदेश रद्द किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मई 2022। उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह से ...
-
'आंकड़ों का मकड़जाल है UP का बजट', अखिलेश ने कहा- सरकार लगातार बढ़ा रही है महंगाई
लखनऊ, गुरुवार, 26 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश या ...