मंडी लोकसभा उप चुनाव के लिये आठ अक्तूबर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करेंगी नामांकन

शिमला, बुधवार, 06 अक्टूबर 2021। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस किट मिलने के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह पहली बार शिमला में अपने आवास पर बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ मीडिया के सामने आईं। व बताया कि दो दिन बाद कांग्रेस पार्टी मंडी से अपना चुनाव प्रचार शुरू करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भले ही उनके और कांग्रेस परिवार के बीच नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद और उनके प्रदेश में किए विकास कार्य हमारे सामने हैं।
प्रतिभा सिंह ने उनके प्रति विश्वास जताने के लिये सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी का आभार जताया। व कहा मंडी की जनता ने चुनाव के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह वीरभद्र सिंह के निधन के बाद दुविधा में थी कि इस दुख की घड़ी में चुनाव कैसे लड़ूं। हाल ही में छोटे भाई का भी देहांत हुआ है। लेकिन मंडी की जनता से संवाद किया, उनकी इच्छा पर मैदान में उतरी हूं। आठ अक्टूबर को मंडी में नामांकन होगा। जनता के दरबार में वीरभद्र सिंह के कार्यों को लेकर जाएंगे, बेरोजगारी और महंगाई बड़ा मुद्दा है। वीरभद्र सिंह की कमी पर प्रतिभा सिंह बोलीं कि हर चुनाव में आशीर्वाद हमें मिलता रहा, उनके रहते हमें चिंता नहीं होती थी, साक्षात नहीं है पर उनका आशीर्वाद हम पर रहेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में भी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। इस चुनाव से बड़ा संदेश जाएगा। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोई चुनौती नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने रोजगार देने का वादा किया था, दो चुनाव इसी पर लड़े लेकिन वादा नहीं पूरा किया। करुणामूलक नौकरियां, बेरोजगारी, महंगाई और सेब के गिरते दामों को चुनाव में मुद्दा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के बलबूते भाजपा सरकार का सामना किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पोस्ट पर प्रतिभा सिंह बोलीं कि यह जन भावना है। सुखराम परिवार पर कहा कि उनका साथ मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। ये लड़ाई मुद्दों की लड़ाई है, कुछ लोग सीएम और क्षेत्र की लड़ाई बना रहे हैं।


Similar Post
-
अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
चेन्नई, गुरुवार, 26 मई 2022। तमिलनाडु में विपक्षी दल ‘अखिल भार ...
-
न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की एसएफआईओ जांच पर रोक लगाने का आदेश रद्द किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मई 2022। उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह से ...
-
'आंकड़ों का मकड़जाल है UP का बजट', अखिलेश ने कहा- सरकार लगातार बढ़ा रही है महंगाई
लखनऊ, गुरुवार, 26 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश या ...