हमेशा किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेस- सीएम चन्नी

नई दिल्ली, बुधवार, 06 अक्टूबर 2021। लखीमपुर हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब की सियासत भी गरमाई हुई है। हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करने कांग्रेस का 3 सदस्यीय प्रतिनिमंडल दिल्ली से लखनऊ के लिए दोपहर रवाना हो गया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में इस टीम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल हैं। इस दौरान सीएम चन्नी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसाानों के साथ खड़ी है। प्रियंका गांधी में शहीदों का खून है। वह पीछे नहीं हट सकती।
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा वो पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं। आज दो मुख्यमंत्रियों के साथ हम लखीमपुर खीरी जाने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तर प्रदेश गए थे, लेकिन वो लखीमपुर नहीं गए। किसानों पर भाजपा आक्रमण कर रही है, जीप से कुचला जा रहा है, हत्या की जा रही है, गृह राज्यमंत्री के पुत्र को बचाया जा रहा है। दूसरी ओर देश में किसानों पर लगातार आक्रमण हो रहा है। भूमि अधिग्रहण, तीन कृषि कानून से किसानों को बर्बाद किया जा रहा है।


Similar Post
-
अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
चेन्नई, गुरुवार, 26 मई 2022। तमिलनाडु में विपक्षी दल ‘अखिल भार ...
-
न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की एसएफआईओ जांच पर रोक लगाने का आदेश रद्द किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मई 2022। उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह से ...
-
'आंकड़ों का मकड़जाल है UP का बजट', अखिलेश ने कहा- सरकार लगातार बढ़ा रही है महंगाई
लखनऊ, गुरुवार, 26 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश या ...