भारत ने इंडोनेशिया को तरल चिकित्सा ऑक्सीजन दी

नई दिल्ली, मंगलवार, 24 अगस्त 2021। भारत ने इंडोनेशिया को कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद करने के वास्ते मंगलवार को 10 तरल चिकित्सा ऑक्सीजन कंटेनर दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना के एक जहाज द्वारा दस ऑक्सीजन कंटनेर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचाया गया। भारत ने पिछले महीने इंडोनेशिया में 300 ऑक्सीजन सांद्रक और 100 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन भेजी थी। उस समय इंडोनेशिया में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आ रहे थे। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने बताया, ‘‘भारतीय नौसेना का ‘लैंडिंग शिप टैंक’ आईएनएस ऐरावत 10 तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर देने के लिए मंगलवार को जकार्ता के तंजुंग प्रियक बंदरगाह पर पहुंचा।’’ उन्होंने कहा कि आईएनएस ऐरावत क्षेत्र के कई अन्य मित्र देशों को भी चिकित्सा संबंधी आपूर्ति करेगा।


Similar Post
-
असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए
गुवाहाटी, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 त ...
-
झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़े शेल कंपनी मामले में सुनवाई टली
रांची, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार ...
-
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश् ...