बकरीद पर राहुल-प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- 'हरेक देशवासी को ईद मुबारक'

नई दिल्ली, बुधवार, 21 जुलाई 2021। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को बुधवार को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को ईद-उल-अजहा मुबारक हो! हरेक देशवासी को ईद मुबारक।’’ वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘‘आप सभी को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद।’’ बता दें कि आज देशभर में ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इसको लेकर बीते कई दिनों से तैयारियां जोरों पर थी। बकरीद के त्योहार को कुर्बानी के दिन के रूप में भी याद किया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान के दो महीने बाद कुर्बानी का त्योहार बकरीद आता है। हमारे देश के अलावा किसी भी और जगह पर ईद-उल-अजहा को बकरीद नहीं कहा जाता है।
आज के दिन आमतौर पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है, इसलिए हमारे देश में इसे बकरीद भी कहते हैं। आज के दिन बकरे को अल्लाह के लिए कुर्बान कर दिया जाता हैं। इस धार्मिक प्रक्रिया को फर्ज-ए-कुर्बान कहा जाता है। देशभर में इस साल 21 जुलाई को बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज सुबह 6 बजे से लेकर 10.30 बजे तक अदा करने की तैयारी है। बता दें कि बीते साल कोरोना संक्रमण की भयावयता की वजह से लोगों को घर से ही नमाज अदा करनी पड़ी थी।


Similar Post
-
गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर, शनिवार, 21 मई 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न ...
-
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, छह मरे
बलरामपुर, शनिवार, 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ...
-
आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ...