हरियाणा कांग्रेस में कोई विवाद नहीं, सभी को विचार व्यक्त करने का अधिकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

नई दिल्ली, गुरुवार, 15 जुलाई 2021। पंजाब और राजस्थान की तरह ही हरियाणा कांग्रेस में भी लगातार विवाद की खबरें आ रही हैं। इन सबके बीच हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस में कोई भी विवाद नहीं है। सभी विधायकों को मिलने और विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है। आपको बता दें कि ऐसी खबरें थी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा से खफा हैं। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के 19 विधायकों ने प्रभारी विवेक बंसल से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक विधायकों ने हुड्डा को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। यह सभी विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खास माने जाते हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक प्रभारी से मिलने वाले ज्यादातर विधायकों ने कहा कि अगर कांग्रेस को हरियाणा में सत्ता में आना है तो इसके लिए एक मजबूत नेता की जरूरत है और वह नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इसे महल अफवाहें बताया गया।


Similar Post
-
बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी
जयपुर, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र को शुक्रवा ...
-
तेजस्वी ने महागठबंधन को बताया नैचुरल अलायंस, कहा- हम नहीं करते बीजेपी की तरह राजनीति
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिह ...
-
दक्षिण कोरिया में वायु सेना की लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
सोल, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। दक्षिण कोरिया में वायु सेना का एफ-4 ...