कैंची उपलब्ध नहीं होने के कारण, केसीआर ने खींचकर तोड़ा रिबन

हैदराबाद, मंगलवार, 06 जुलाई 2021। एक उद्घघाटन समारोह में कैंची की व्यवस्था करने में देरी होने से अधिकारियों से नाराज, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दरवाजे से रिबन खींचकर तोड़ दिया। घटना रविवार को राजन्ना सिरसिला जिले की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद इसका खुलासा हुआ। मुख्यमंत्री गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए राज्य सरकार की गरिमा आवास योजना के तहत बनाए गए डबल बेड रूम हाउस का उद्घाटन करने के लिए मंडेपल्ली गांव में थे।
कुछ पुजारियों और लाभार्थियों के साथ, मुख्यमंत्री रिबन काटकर औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन करने के लिए एक घर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे। कैंची के लिए उन्होंने करीब 20 सेकेंड तक इंतजार किया। जिसके बाद उन्होंने औपचारिकताएं पूरी करने के लिए एक तरफ से रिबन तोड़ा और लाभार्थियों को घर में ले गए। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को सिरसिला निर्वाचन क्षेत्र में कई विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन किया, जिसका प्रतिनिधित्व उनके बेटे और उद्योग, नगरपालिका प्रशासन, शहरी विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामा राव कर रहे थे।


Similar Post
-
गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर, शनिवार, 21 मई 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न ...
-
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, छह मरे
बलरामपुर, शनिवार, 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ...
-
आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ...