UP में बढ़ा सियासी पारा, अखिलेश यादव से मिले आप सांसद संजय सिंह

लखनऊ, शनिवार, 03 जुलाई 2021। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं आप पार्टी के सांसद संजय सिंह सपा के प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे है। संजय सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट ऑफिस में हो रही है। दोनों के बीच बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह अखिलेश को उनके जन्मदिन की बधाई देने वहां पहुंचे हैं। वहीं सियासी गलियारों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। बता दें कि आप के सांसद संजय सिंह यूपी के प्रभारी हैं। संजय सिंह काफी सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी सक्रियता बढ़ाने में लगातार जुटी हुई है। किसान आंदोलन से लेकर राम मंदिर के मसले पर आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था।


Similar Post
-
बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी
जयपुर, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र को शुक्रवा ...
-
तेजस्वी ने महागठबंधन को बताया नैचुरल अलायंस, कहा- हम नहीं करते बीजेपी की तरह राजनीति
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिह ...
-
दक्षिण कोरिया में वायु सेना की लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
सोल, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। दक्षिण कोरिया में वायु सेना का एफ-4 ...