रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- देश के प्रति भारतीय सैनिकों का समर्पण उदाहरण

नई दिल्ली, रविवार, 27 जून 2021। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश के प्रति भारतीय सैनिकों और पूर्व सैनिकों का समर्पण एक ‘अनुकरणीय उदाहरण’ है। लद्दाख की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने यह बात कही। राजनाथ सिंह की यात्रा का मकसद चीन के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच क्षेत्र में भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लेना है। अधिकारियों ने बताया कि लेह में रक्षा मंत्री ने लेह, कारगिल और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के निर्वाचित वरिष्ठ प्रतिनिधियों से बातचीत की।
रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी थे और इस दौरान सिंह ने सशस्त्र बलों के पूर्व जवानों से भी मुलाकात की और उनके कल्याण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘देश के प्रति भारतीय सैनिकों और पूर्व सैनिकों का समर्पण एक अनुकरणीय उदाहरण है। मैं तहे दिल से सभी का आभार व्यक्त करता हूं।’’ बता दें कि, रक्षा मंत्री जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए अधिक ऊंचाई वाले अड्डों पर और अनेक अहम स्थानों पर जाएंगे और वैमनस्य के वातावरण में वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाएंगे।


Similar Post
-
बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी
जयपुर, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र को शुक्रवा ...
-
तेजस्वी ने महागठबंधन को बताया नैचुरल अलायंस, कहा- हम नहीं करते बीजेपी की तरह राजनीति
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिह ...
-
दक्षिण कोरिया में वायु सेना की लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
सोल, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। दक्षिण कोरिया में वायु सेना का एफ-4 ...