चौधरी खानदान की राजनीतिक विरासत संभालेंगे जयंत चौधरी, बने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष

नई दिल्ली, मंगलवार, 25 मई 2021। चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद से सबसे बड़ा सवाल तो यही था कि चौधरी खानदान की राजनीतिक विरासत को कौन संभालेगा? इन सबके बीच राष्ट्रीय लोक दल अपने एक बयान साझा किया है जिसमें पार्टी के नए अध्यक्ष के तौर पर जयंत चौधरी को चुने जाने की जानकारी दी गई है। जयंत चौधरी को आरएलडी का अध्यक्ष उनके पिता अजीत सिंह के निधन के बाद चुना गया है। अजीत सिंह का निधन 6 मई को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दिल्ली में हो गया था। आरएलडी अध्यक्ष चुने जाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जोकि ऑनलाइन की गई। जयंत चौधरी अभी तक पार्टी के उपाध्यक्ष थे।
बैठक के दौरान पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयंत के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने अनुमोदन किया। इस प्रस्ताव का कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद जयंत चौधरी को आरएलडी का अध्यक्ष चुना गया। जयंत चौधरी ने इसके लिए पार्टी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है और सभी नेताओं से चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया है।
इन सब के बीच कुछ सवाल ऐसे हैं जो जयंत चौधरी को लेकर उठते रहेंगे। अजीत सिंह के निधन के बाद से राजनीतिक गलियारों में दो सवाल पूछे जा रहे हैं। पहला सवाल तो यह है कि अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी आखिर चौधरी खानदान की राजनीतिक विरासत को कितना संभाल पाएंगे और इसे कितना आगे बढ़ा पाएंगे? दूसरा सवाल यह है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जाट राजनीति का नया चेहरा कौन होगा? क्या अजीत सिंह की ही तरह उनके बेटे जयंत चौधरी जाट नेता के रूप में खुद को उभार पाएंगे?


Similar Post
-
छेड़खानी के मामले में श्रीकांत त्यागी को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 अगस्त 2022। नोएडा में पिछले दिनों सुर्खि ...
-
आयकर विभाग ने कारखाने में मारा छापा, 390 करोड़ की संपत्ति की जब्त
जालना, गुरुवार, 11 अगस्त 2022। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालन ...
-
महाराष्ट्र में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई
- बिजनेसमैन के ठिकानों से मिला 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना