जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की बर्फबारी

श्रीनगर, रविवार, 18 अप्रैल 2021। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को मौसम अनिश्चितता की स्थिति बनी रही। दोनों केंद्रशासित प्रदेशों की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा, "पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर और लद्दाख की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई।" विभाग ने कहा, "हम कल से (सोमवार से) मौसम में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।" श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 7.8, पहलगाम में 4.7 और गुलमर्ग में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान में 0.6, कारगिल में 2.2 और द्रास में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियज दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 16.0, कटरा का 13.7, बटोटे का 6.7, बनिहाल का 8.2 और भद्रवाह का 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Similar Post
-
गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर, शनिवार, 21 मई 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न ...
-
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, छह मरे
बलरामपुर, शनिवार, 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ...
-
आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ...