CBI के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा समझा जा रहा है कि गुरुवार रात को सिन्हा के कोरोना संक्रमित होने का पता चला था। बता दें, बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।


Similar Post
-
अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
चेन्नई, गुरुवार, 26 मई 2022। तमिलनाडु में विपक्षी दल ‘अखिल भार ...
-
न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की एसएफआईओ जांच पर रोक लगाने का आदेश रद्द किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मई 2022। उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह से ...
-
'आंकड़ों का मकड़जाल है UP का बजट', अखिलेश ने कहा- सरकार लगातार बढ़ा रही है महंगाई
लखनऊ, गुरुवार, 26 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश या ...