बंगाल की राजनीति में माकपा ने कराई JNU की एंट्री, बंगाली लड़की अब जमुरिया सीट से भिड़ेंगी

नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 मार्च 2021। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष को माकपा ने पश्चिम बंगाल की जमुरिया विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। यह पहला मौका है जब जेएनयू की वर्तमान पदाधिकारी कोई चुनाव लड़ रही हो। इससे पहले कन्हैया कुमार को भाकपा ने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन तब वह छात्रसंघ के अध्यक्ष नहीं थे। हालांकि कन्हैया कुमार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बुरी तरह हार गए थे।
माकपा उम्मीदवार और छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली हैं और वह उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं जब जेएनयू में हुई हिंसा के दौरान उन्हें चोट लगी थी और वह प्लास्टर और सिर पर पट्टी के साथ सामने आईं थीं। आइशी घोष ने स्कूली शिक्षा दुर्गापुर से ही प्राप्त की और फिर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद मास्टर डिग्री के लिए उन्होंने जेएनयू का रुख किया। फिलहाल वह एमफिल की छात्रा हैं।


Similar Post
-
गहलोत ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
जयपुर, शनिवार, 21 मई 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत न ...
-
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, छह मरे
बलरामपुर, शनिवार, 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के ...
-
आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ...