असम में सोमवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, रविवार, 28 फ़रवरी 2021। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार से दो दिनों के लिए असम में चुनाव प्रचार करेंगी। प्रदेश में कांग्रेस नीत गठबंधन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। उनके कार्यालय ने इस आशय की सूचना देते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा 1 और 2 मार्च को चुनाव प्रचार के लिए असम में होंगी। पहले दिन, वह गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में प्रार्थना करेंगी और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।
उसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करने के लिए उत्तरी लखीमपुर जिले के सोनारी गांव पंचायत का दौरा करेंगी। लखीमपुर में वह बेरोजगार युवाओं के लिए एक राज्यव्यापी विरोध अभियान भी शुरू करेंगी। इस दौरान वह माधवदेव जनमस्थान और रंगजान भी जाएंगी और गोहपुर में कनकलता बरुआ की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। कांग्रेस ने चाय बागान के श्रमिकों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके मद्देनजर, दूसरे दिन प्रियंका सधारु चाय बगान में महिला मजदूरों के साथ बातचीत करेंगी। वह तेजपुर में महाभैरव मंदिर में भी प्रार्थना करेंगी और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगी।
सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी अब तक उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रही हैं, लेकिन अब पार्टी के लिए पूरी तरह से व्यापक प्रचार अभियान में जुट गई हैं। केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की भी यात्रा करेंगी। वहीं राहुल गांधी तमिलनाडु में मोर्चा संभालेंगे।


Similar Post
-
अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
चेन्नई, गुरुवार, 26 मई 2022। तमिलनाडु में विपक्षी दल ‘अखिल भार ...
-
न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की एसएफआईओ जांच पर रोक लगाने का आदेश रद्द किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मई 2022। उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह से ...
-
'आंकड़ों का मकड़जाल है UP का बजट', अखिलेश ने कहा- सरकार लगातार बढ़ा रही है महंगाई
लखनऊ, गुरुवार, 26 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश या ...