दिल्ली के तापमान में न्यूनतम वृद्धि, पारा फिर गिरने के आसार

नई दिल्ली, शनिवार, 30 जनवरी 2021। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को यहां का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी शीतलहर चलने का अनुमान है। जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है। मंगलवार और बृहस्पतिवार को मैदानी क्षेत्र में सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री रहा था। नववर्ष के पहले दिन यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते 15 वर्ष में सबसे कम था।


Similar Post
-
नूपुर शर्मा के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर श ...
-
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे जोर ...
-
लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के कमांडर नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 06 जुलाई 2022। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भा ...