मुख्यमंत्री रावत ने साईक्लिंग अभियान को फ्लैग ऑफ किया

देहरादून, बुधवार, 27 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान के लिए उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली कुमारी श्रुति रावत एवं बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधितव कर रही कुमारी सबिता मेहतो को शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस अभियान के लिए श्रुति रावत को डेढ़ लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया। 05 हजार किमी. का यह साईक्लिंग अभियान लगभग 80 दिन तक चलेगा। उत्तराखण्ड एवं बिहार की ये बेटियां इस अभियान के माध्यम से ‘‘अखण्ड हिमालय, स्वच्छ हिमालय, कर्तव्य गंगा व महिला सुरक्षा’’ का संदेश देंगी। ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान की शुरूआत 02 फरवरी 2021 को बाघा बाॅर्डर से शुरू होगी। इसके बाद पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं नेपाल होते हुए अरूणांचल प्रदेश के टीजू में अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर पर्वतारोही श्री अवधेश भट्ट भी उपस्थित थे।


Similar Post
-
बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी
जयपुर, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र को शुक्रवा ...
-
तेजस्वी ने महागठबंधन को बताया नैचुरल अलायंस, कहा- हम नहीं करते बीजेपी की तरह राजनीति
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिह ...
-
दक्षिण कोरिया में वायु सेना की लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
सोल, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। दक्षिण कोरिया में वायु सेना का एफ-4 ...