शौचालयों को समाजवादी पार्टी के रंग में रंगने पर भड़के सपाई, ट्विटर पर जताया विरोध

लखनऊ, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020। गोरखपुर के रेलवे अस्पताल में शौचालयों पर लाल और हरे रंग का पेंट कराए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोला है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शौचालयों की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "यह सत्ता में रहने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। यह लोकतंत्र पर एक धब्बा है। इसे बिना देरी किए बदला जाना चाहिए।" पार्टी एमएलसी सुनील साजन ने कहा कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के झंडे के रंगों का इस तरह इस्तेमाल करके अपमान करना घोर निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा, "इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए और तुंरत रंग बदले जाने चाहिए।"


Similar Post
-
एकनाथ शिंदे सरकार को ममता बनर्जी ने बताया अवैध, कहा- विधायकों को पैसे के अलावा और भी 'कुछ' दिया गया था
नई दिल्ली, सोमवार, 04 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
-
प्रसिद्ध फिल्मकार तरुण मजूमदार का निधन
कोलकाता, सोमवार, 04 जुलाई 2022। मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन की ...
-
ठाणे में इमारत की लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बचाया गया
ठाणे, सोमवार, 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजि ...