पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितम्बर 2020। बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया। आपको बता दे कि रघुवंश प्रसाद सिंह अभी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हैं । स्पताल से ही उन्होंने राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद को एक पत्र लिखकर इस्तीफो देने की घोषणा की है। उन्होंने पत्र में लालू प्रसाद को संबोधित करते हुए लिखा, "कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वषरें तक आपके पीठ पीछे खड़ा रहा, लेकिन अब नहीं।"
सिंह ने इस पत्र को यहां के पत्रकारों को भेजा है। उन्होंने पत्र में लोगों से माफी मांगते हुए आगे लिखा है, "पार्टी, नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने बड़ा स्नेह दिए। क्षमा करें।" सिंह के इस्तीफे को लेकर राजद के नेता फि लहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन भाजपा और जदयू उनके इस कदम को सही फैसला बता रहे हैं। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली है। अधिकारिक सूचना उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अधिकारिक जानकारी मिलने के बाद बयान दिया जाएगा।
इधर, जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि सिंह वरिष्ठ नेता है। उन्हें यह कदम पहले उठाना चाहिए था। आलोक ने कहा कि राजद अब बबूल का वृक्ष हो गया है, इस कारण लोग वहां से भाग रहे हैं। जदयू में सिंह के आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी सिंह जैसे बड़े नेता का स्वागत करेगा। उल्लेखनीय है कि सिंह पूर्व सांसद रामा सिंह के पार्टी में आने की सूचना के बाद से नाराज थे। उन्होंने इससे पहले ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफो देकर यह संकेत दे दिया था। इस बीच हालांकि राजद के नेता तेजस्वी यादव ने अस्पताल में जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह से मुलाकात की थी और उन्हें मनाने की भी कोशिश की थी।


Similar Post
-
एकनाथ शिंदे सरकार को ममता बनर्जी ने बताया अवैध, कहा- विधायकों को पैसे के अलावा और भी 'कुछ' दिया गया था
नई दिल्ली, सोमवार, 04 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
-
प्रसिद्ध फिल्मकार तरुण मजूमदार का निधन
कोलकाता, सोमवार, 04 जुलाई 2022। मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन की ...
-
ठाणे में इमारत की लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बचाया गया
ठाणे, सोमवार, 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजि ...