हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं सब भाई-भाई, मेरा भारत महान- ममता बनर्जी

कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने हमेशा विविधता में एकता की सदियों पुरानी विरासत को बरकरार रखा है।ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई। मेरा भारत महान। महान हमारा हिंदुस्तान। हमारे देश ने हमेशा विविधता में एकता की सदियों पुरानी विरासत को बरकरार रखा है और हमें इसे अपनी आखिरी सांस तक संरक्षित रखना चाहिए।'


Similar Post
-
असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए
गुवाहाटी, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 त ...
-
झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़े शेल कंपनी मामले में सुनवाई टली
रांची, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार ...
-
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश् ...