सैनिकों सतविन्दर सिंह और लखवीर सिंह के वारिसों के लिए एक्स ग्रेशिया और नौकरी का ऐलान

चंडीगढ़, मंगलवार, 28 जुलाई 2020। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को 4 सिख लाईट इनफैंटरी यूनिट के सिपाहियों सतविन्दर सिंह और लखवीर सिंह के एक -एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया। इन दोनों सिपाहियों ने अपना फज़ऱ् निभाते हुए 22 जुलाई, 2020 को शहादत दी थी। मुख्यमंत्री ने इन बहादुर फौजियों की शहादत को सलाम करते हुए इनके परिवारों के साथ हमदर्दी का प्रगटावा किया। यह दोनों सिपाही चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के नज़दीक 22 जुलाई को गश्त कर रही टुकड़ी का हिस्सा थे। बेहद ऊँचाई पर बहते एक तेज़ रफ़्तार के साथ ही पर बने लकड़ी के पुल को पार करते समय यह दोनों नीचे गिर पड़े और एक दूसरे को बचाते हुए पानी के तेज़ बहाव में बह गए। सिपाही सतविन्दर सिंह की मृतक देह का पता लाने के लिए तलाश अभी जारी है जबकि सिपाही लखवीर सिंह की मृतक देह आज मिल गई। सिपाही लखवीर सिंह मोगा जिले की बाघा पुराना तहसील के गाँव डेमरू खुर्द के निवासी थे और अपने पीछे अपनी पत्नी नमदीप कौर छोड़ गए हैं। सिपाही सतविन्दर सिंह बरनाला जिले के गाँव कुतना के रहने वाले थे और अपने पीछे अपने माता-पिता छोड़ गए हैं।


Similar Post
-
मणिपुर भूस्खलन : मृतक संख्या बढ़कर 25 हुई, 38 लोग अब भी लापता
गुवाहाटी, शनिवार, 02 जुलाई 2022। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलव ...
-
शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा दावा- मुझे भी बागी होने का प्रस्ताव मिला था
मुंबई, शनिवार, 02 जुलाई 2022। शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा ...