PAK ने फिर की नापाक हरकत

- LOC पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू, सोमवार, 27 जुलाई 2020। पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को फिर से जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट क्षेत्र में आज सुबह 10.30 बजे नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के साथ मोर्टार दागे। भारतीय सेना सख्त जवाबी कार्रवाई कर रही है।"
इससे पहले 25 जुलाई को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में लगातार चौथे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान इस साल की शुरुआत से ही अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। साल 2020 में अब तक पाकिस्तान ने 2,700 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया है, जिसमें 21 नागरिक मारे गए हैं और 94 घायल हुए हैं।


Similar Post
-
सिक्किम में भूस्खलन , महिला और उसके दो बच्चों की मौत
गंगटोक, मंगलवार, 28 जून 2022। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में चान ...
-
ईडी ने संजय राउत को धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए अब एक जुलाई को किया तलब
मुंबई, मंगलवार, 28 जून 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना क ...
-
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
मंगलुरु, मंगलवार, 28 जून 2022। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के ...