दिल्ली में COVID-19 पॉजिटिविटी रेश्यो 5 प्रतिशत- सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली, शनिवार, 25 जुलाई 2020। राजधानी दिल्ली में कोरोना से हालात अब पहले से बेहतर होते दिख रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि आज COVID-19 पॉजिटिविटी रेश्यो 5 प्रतिशत है। फिलहाल स्थिति संतोषजनक है, लेकिन हमें आगे भी तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी 20% बेड भरे हुए हैं और 80% बेड खाली हैं। पूरे देश में पिछले 10 दिनों में पॉजिटिव मामलों का अनुपात बढ़ा है, लेकिन दिल्ली में अनुपात घट रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिव मामलों का अनुपात 5% मतलब जितने टेस्ट किए गए उनमें से 5% सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति में और अधिक सुधार करने के लिए हमें आगे भी सतर्क रहना होगा। लोगों को आगे भी सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन की आदतों पर लगातार अमल करना होगा। वहीं, यमुना में प्रदूषण के सवाल पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि यमुना नदी में गंदा पानी और औद्योगिक कचरा हरियाणा के बादशाहपुर और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से आता है। हम अगले 3-4 वर्षों में यमुना नदी की सफाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली में यदि कोई प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री मिलती है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।


Similar Post
-
मणिपुर भूस्खलन : मृतक संख्या बढ़कर 25 हुई, 38 लोग अब भी लापता
गुवाहाटी, शनिवार, 02 जुलाई 2022। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलव ...
-
शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा दावा- मुझे भी बागी होने का प्रस्ताव मिला था
मुंबई, शनिवार, 02 जुलाई 2022। शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा ...