ESI घोटाले में लिप्त TDP नेता अत्चन्नायडू को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2020। अमरावती। तेलुगू देशम पार्टी के विधायक दल के उप नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के अत्चन्नायडू को ईएसआई कोरपोरेशन में 151 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के संबंध में राज्य भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के अधिकारियों ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। अत्चन्नायडू पूर्ववर्ती तेदेपा सरकार में श्रम मंत्री थे जब दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में यह कथित घोटाला हुआ था। एसीबी के अधिकारी शुक्रवार तड़के श्रीकाकुलम जिले के तेक्काली में तेदेपा के वरिष्ठ नेता के आवास पर गए और उन्हें हिरासत में ले लिया।


Similar Post
-
नूपुर शर्मा के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर श ...
-
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे जोर ...
-
लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के कमांडर नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 06 जुलाई 2022। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भा ...