कोरोना से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी. नामग्याल का निधन

नई दिल्ली, मंगलवार, 02 जून 2020। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पी. नामग्याल का सोमवार रात कोरोना वायरस के कारण सोमवार रात 83 साल की उम्र में निधन हो गया। नामग्याल 3 बार लद्दाख से सांसद भी रहे थे। नामग्याल एक किसान और सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। नामग्याल कई बीमारियों के साथ-साथ कोरोना वायरस से भी ग्रसित थे। जानकारी के अनुसार, वह कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष जीए मीर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पी नामग्याल के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। पी नामग्याल 1960-73 और 1974-80 तक 7वीं लोकसभा के लिए चुने जाने तक तत्कालीन जम्मू और कश्मीर विधान परिषद के सदस्य रहे थे। चार साल बाद 1984 में एक बार फिर उन्हें लोकसभा के लिए चुना गया और उन्होंने केंद्र सरकार को 1988-89 के बीच केंद्रीय उप मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वह 1996 में तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।


Similar Post
-
मणिपुर भूस्खलन : मृतक संख्या बढ़कर 25 हुई, 38 लोग अब भी लापता
गुवाहाटी, शनिवार, 02 जुलाई 2022। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलव ...
-
शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा दावा- मुझे भी बागी होने का प्रस्ताव मिला था
मुंबई, शनिवार, 02 जुलाई 2022। शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा ...