केंद्रीय मंत्री गौड़ा पर लगा लॉकडाउन नियम तोड़ने का आरोप, सफाई में ये कहा

नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2020। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। वह आज विमान से दिल्ली से बंगलूरू पहुंचे थे। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि घरेलू उड़ान सेवा के बाद वह आवश्यक क्वारंटीन (एकांतवास) में नहीं रहे। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं मंत्री हूं और मैं औषध मंत्रालय का नेतृत्व कर रहा हूं। यदि दवाओं और अन्य चीजों की आपूर्ति ठीक नहीं है तो डॉक्टर मरीजों के लिए क्या कर सकते हैं? देश के प्रत्येक कोने में दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है। दिशानिर्देश सभी नागरिकों के लिए लागू होते हैं लेकिन कुछ जिम्मेदार पदों पर रहने वालों को इससे छूट के लिए नियम हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार (24 मई) को गाइडलाइन जारी कर कहा था कि राज्य यात्रियों को क्वारंटाइन करने के नियम खुद तय कर सकते हैं।


Similar Post
-
नूपुर शर्मा के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर श ...
-
राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश
जयपुर, बुधवार, 06 जुलाई 2022। राजस्थान में मानसून धीरे-धीरे जोर ...
-
लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के कमांडर नियुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 06 जुलाई 2022। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भा ...