विशेष वर्ग के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक सांसद गिरफ्तार

चेन्नई, शनिवार, 23 मई 2020। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राज्यसभा सदस्य आरएस भारती को चेन्नई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। राज्यसभा सदस्य पर 14 फरवरी 2020 को अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के खिलाफ द्वेषपूर्ण भाषण (हेट स्पीच) देने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, भारती के इस बयान के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सांसद के खिलाफ 1989 के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएमके नेता के खिलाफ चेन्नई के दो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।
द्रमुक संगठन सचिव ने आरोप लगाया कि उन्हें अन्नाद्रमुक नीत सरकार में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने की कोशिश करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। भारती (73) को एक विशेष समुदाय के खिलाफ बयान देने के आरोप में सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ इस संबंध में मामला हाल में दर्ज किया गया है।
भारती ने कहा कि फरवरी में द्रमुक की एक बैठक में उन्होंने जो बयान दिया था, उसे तोड़ा-मरोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी समाचार पत्र में कोई समाचार नहीं छपा था, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ मुहिम छेड़ दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता भारती ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मीडिया में सामने आए एक मामले पर प्रतिक्रिया दी थी और यह बात हुए 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे मुझे आज गिरफ्तार करने आए।


Similar Post
-
आरती प्रभाकर : अमेरिका के राष्ट्रपति की मुख्य विज्ञान सलाहकार
नई दिल्ली, रविवार, 26 जून 2022। भारतीय प्रतिभाओं की रोशनी अब द ...
-
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 21-25 के बीच ट्रायल रन शुरू
नई दिल्ली, रविवार, 26 जून 2022। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप ...
-
मोदी को अहंकार छोड़कर अग्निपथ योजना को लेना चाहिए वापस: हुड्डा
जयपुर, रविवार, 26 जून 2022। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्ड ...