राहुल पर भाजपा का पलटवार, जो 70 साल में नहीं हुआ उसे छह साल में किया

नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2020। राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है और कहा है कि कांग्रेस ने जो 70 सालों में नहीं किया उसे मोदी सरकार ने केवल छह साल में करके देश और दुनिया को दिखा दिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि आज आर्थिक पैकेज की नहीं बल्कि लोगों की जेब में नकदी देने की जरूरत है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पैसा सीधे लोगों की जेब में पहुंच रहा है।
पात्रा ने कहा, 'आर्थिक तूफान रोकने का सरकार ने इंतजाम किया है। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार की सुनामी थी। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार की सफाई की है।' राहुल ने सीधे लोगों के खाते में पैसे डालने को कहा था। जिसका जवाब देते हुए पात्रा ने कहा कि पैसा सीधे लोगों की जेब में पहुंच रहा है। आठ करोड़ किसानों को पैसा दिया गया। महिला जनधन खातों में सीधे पैसे डाले जा रहे हैं। विधवा, दिव्यांग, बुजुर्गों को पैसे दिए गए। अभी तक खातों में 34 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं।
पात्रा ने कहा कि सरकार ने प्रवासी मजदूरों को 3,400 करोड़ रुपये दिए। राशन और पैसा सीधे जरूरतमंद के खाते में पहुंचाया गया। इसके अलावा ईपीएफओ में 700 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई पर कहा कि हम कोरोना को जरूर हराएंगे।


Similar Post
-
आरती प्रभाकर : अमेरिका के राष्ट्रपति की मुख्य विज्ञान सलाहकार
नई दिल्ली, रविवार, 26 जून 2022। भारतीय प्रतिभाओं की रोशनी अब द ...
-
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 21-25 के बीच ट्रायल रन शुरू
नई दिल्ली, रविवार, 26 जून 2022। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप ...
-
मोदी को अहंकार छोड़कर अग्निपथ योजना को लेना चाहिए वापस: हुड्डा
जयपुर, रविवार, 26 जून 2022। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्ड ...