बुरे से बुरे हालात के लिए भी देश तैयार- हर्षवर्धन

नई दिल्ली, शनिवार, 09 मई 2020। देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन पूरी दुनिया को घुटने पर लाने वाला यह वायरस शायद भारत में उतना भयावह न हो। अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस जैसे विकसित देशों में कोरोना से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में स्थिति उस स्तर तक नहीं पहुंचेगी। केंद्र सरकार तो फिलहाल यही कह रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पूरे देश को बुरे से बुरे हालात के लिए तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में कई अन्य विकसित देशों की तरह बहुत खराब स्थिति का अनुमान नहीं लगा रहे हैं। भारत में उस तरह की स्थिति बनती नहीं दिख रही है।
डॉ हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि देश में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर लगभग 3.3% बनी हुई है जो कि पूरी दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत में इस वायरस से उपचार के बाद ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 29.9% तक बढ़ गई है। मंत्री ने कहा कि ये बहुत अच्छे संकेतक हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को बताया कि पिछले तीन दिन में, कोविड-19 का डबलिंग रेट लगभग 11 दिन का रहा है। वहीं, अगर पिछले सात दिनों की बात करें तो डबलिंग रेट 9.9 दिन हो जाता है। हर्षवर्धन ने इन नतीजों को अच्छा बताया है।


Similar Post
-
सिक्किम में भूस्खलन , महिला और उसके दो बच्चों की मौत
गंगटोक, मंगलवार, 28 जून 2022। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में चान ...
-
ईडी ने संजय राउत को धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए अब एक जुलाई को किया तलब
मुंबई, मंगलवार, 28 जून 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना क ...
-
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
मंगलुरु, मंगलवार, 28 जून 2022। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के ...