पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं आया सामने- केजरीवाल

नई दिल्ली, मंगलवार, 24 मार्च 2020। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस समय स्थिति को नियंत्रण में रखना सबसे बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
![]()
Arvind Kejriwal✔@ArvindKejriwal
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेक़ाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।
उन्होंने अपराह्न 9 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।” इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।


Similar Post
-
एकनाथ शिंदे सरकार को ममता बनर्जी ने बताया अवैध, कहा- विधायकों को पैसे के अलावा और भी 'कुछ' दिया गया था
नई दिल्ली, सोमवार, 04 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
-
प्रसिद्ध फिल्मकार तरुण मजूमदार का निधन
कोलकाता, सोमवार, 04 जुलाई 2022। मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन की ...
-
ठाणे में इमारत की लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बचाया गया
ठाणे, सोमवार, 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजि ...