CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव बने आरसीए के अध्यक्ष

जयपुर, शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2019। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए के अध्यक्ष बन गए हैं। वैभव गहलोत को 31 में से 25 वोट मिले हैं। रामप्रकाश चौधरी को छह वोट मिले हैं। आरसीए के चुनाव में सीपी जोशी गुट को विजय मिली है।राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के परिणाम जोशी गुट का दावा सच साबित हुआ है और अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव जीत गए हैं। अन्तररार्ष्टीय खिलाड़ी गगन खोड़ा अपना वोट नहीं डाल सके और इस तरह से कुल 32 वोटों में से 31 वोट ही डाले जा सके।
वैभव को इनमें से 25 वोट मिले हैं जबकि डूडी गुट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामप्रकाश चौधरी को 6 वोट ही मिल पाए हैं। संघ के सभी पदों पर जोशी गुट के प्रत्याशी विजयी रहे हैं। डूडी गुट ने चुनाव घोषणा के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के करने का आरोप लगाए हैं।


Similar Post
-
नागरिकता विधेयक संविधान पर हमला, गृह मंत्री देश को कर रहे गुमराह- वेणुगोपाल
नई दिल्ली, बुधवार, 11 दिसम्बर 2019। कांग्रेस ने नागरिकता विधेयक ...
-
अयोध्या पर फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हो या नहीं, फैसला कल
नई दिल्ली, बुधवार, 11 दिसम्बर 2019। अयोध्या पर 9 नवंबर वाले फैसले ...
-
ट्रेनों की अनुपलब्धता के कारण ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना स्थगित- सिसोदिया
नई दिल्ली, बुधवार, 11 दिसम्बर 2019। दिल्ली सरकार की ‘मुख्यमंत ...