सीडब्ल्यूजी-2022 : महिला क्रिकेट पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बना

दुबई। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने वर्ष 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने की मंगलवार को घोषणा की। बर्मिंघम में वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त तक किया जाएगा, जिसमें 18 खेलों में करीब 45000 एथलीट भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इसमें आठ महिला क्रिकेट टीम भाग लेंगी और यह आठ दिनों तक खेला जाएगा। वर्ष 1998 के बाद यह पहला मौका है जब क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।
1998 में कुआलालंपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के फॉर्मेट में हुई इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था। सीजीएफ की अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से क्रिकेट के लौटने का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम बार क्रिकेट 1998 में कुआलालंपुर में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के प्रारूप में हुई इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था। इसमें जैक्स कैलिस, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज शामिल थे। मार्टिन ने कहा कि हमारा मानना है कि महिला टी20 क्रिकेट को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रमंडल खेल सबसे अच्छा मंच है।


Similar Post
-
IND vs WI 2nd T-20: सिमन्स की विस्फोट पारी, वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
तिरुवनंतपुरम। आज ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
तिरूवनंतपुरम। वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को दूसरे मैच में भ ...
-
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: सोनिया चहल और मीना कुमारी देवी सेमीफाइनल में
कन्नूर (केरल)। पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल ...