कांग्रेस का आरोप, यूपी में जनता जंगल राज से पीड़ित और योगी सरकार बेपरवाह

नई दिल्ली, बुधवार, 26 जून 2019। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़खानी का विरोध करने पर दलित परिवार पर गाड़ी चढ़ाने की कथित घटना को लेकर बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जनता जंगल राज से परेशान है, लेकिन सरकार को कोई फिक्र नहीं है।
![]()
Randeep Singh Surjewala✔@rssurjewala
भाजपा शासित यूपी में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों, दबंगई, दलितों के प्रति हिंसा के सामने अजय सिंह बिष्ट सरकार ने धुटने टेक दिये है।
कानून व्यवस्था,जंगलराज में तब्दील हो गई है!
वारदातों की लीपापोती व अपराधों को महज़ “घटनाओं” की संज्ञा देना यूपी सरकार की आदत बन गई है।
शर्मनाक!
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, भाजपा की अजय सिंह बिष्ट सरकार में उत्पीड़न, बलात्कार और महिला विरोधी अपराध आम बात हो गई है। दलित और कमजोर समुदाय को मुख्य रूप से निशाना बनाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उन्होंने दावा किया, लोग जंगल राज से पीड़ित हैं और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई परवाह नहीं है। खबरों के मुताबिक बुलंदशहर के चांदपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही दबंग आरोपियों ने दलित परिवार पर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी से कुचल कर परिवार की दो महिलाओं की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकिदो लोग घायल हो गए थे।


Similar Post
-
कैलाश विजयवर्गीय का कटाक्ष, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, बांग्लादेश की नहीं
इंदौर (मध्यप्रदेश), मंगलवार, 10 दिसम्बर 2019। राष्ट्रीय नागरिक ...
-
UP में तेज रफ्तार ने टायर बदल रहे दो लोगों की जिन्दगी छीनी
लखनऊ, मंगलवार, 10 दिसम्बर 2019। राज्य की राजधानी के गोसाइगंज इल ...
-
गुजरात में पिछले दो साल में 252 करोड़ रुपये मूल्य की शराब जब्त, सीएम रूपाणी ने दी जानकारी
गांधीनगर, मंगलवार, 10 दिसम्बर 2019। गुजरात के विभिन्न हिस्सों स ...