आंध्र विशेष राज्य दर्जा: एनडीए ने आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय किया- चंद्रबाबू नायडू

अमरावती : आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि एनडीए ने आंध्र प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है. एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय पर साजिश रचने और अपराधियों की मदद करने का भी आरोप लगाया था. नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) शुक्रवार को ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हुई थी.
लगा चुके कई आरोप
तेदेपा पोलित ब्यूरो के सदस्यों के साथ एक टेलीकॉफ्रेंस के दौरान नायडू भाजपा पर तेदेपा के प्रतिद्वंद्वियों का इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करने और राज्य को राजनीतिक रूप से अस्थिर करने का आरोप लगा चुके हैं. तेदेपा सूत्रों के अनुसार, नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा एक तरफ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और दूसरी ओर अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की मदद से नाटक चला रही है. नायडू का कहना है कि वाईएसआर कांग्रेस के महासचिव विजय साईं रेड्डी पीएमओ के चक्कर लगा रहे हैं जिससे तेदेपा और राज्य के खिलाफ साजिश का पता चलता है.
#NDA did injustice to #AndhraPradesh: CMO
Read @ANI Story | https://t.co/Ia1Te9cKSp pic.twitter.com/RKzCfc7sJK
— ANI Digital (@ani_digital) March 16, 2018
पीएमओ पर उठाए सवाल
चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगमोहन रेड्डी और विजय साईं रेड्डी की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि ए1 और ए2 से मुलाकात कर पीएमओ लोगों को क्या संदेश देना चाहता है. उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पर भाजपा के इशारे पर काम करने के अपने आरोप को दोहराते हुए कहा था कि पीएमओ में यह आर्थिक मुजरिम क्या कर रहे हैं?
आंध्र के खिलाफ साजिश
तेदेपा प्रमुख का कहना है कि आंध्र प्रदेश के खिलाफ साजिश रची गई है और इसमें शामिल लोगों को जनता के क्रोध का सामना करना होगा. जन सेना प्रमुख पवन कल्याण द्वारा तेदेपा की आलोचना का हवाला देते हुए नायडू ने कहा कि जो व्यक्ति चार साल तक चुप रहा, उसने अचानक उठकर भाजपा और मोदी पर सवाल उठाने के बजाए उनकी पार्टी के खिलाफ आरोप लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि जन सेना प्रमुख ने वाईएसआर कांग्रेस के साथ साठगांठ की है.


Similar Post
-
राजनाथ ने सारण में ITBP के नए केंद्र का किया उद्घाटन
पटनाः केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार पहु...
-
सीताराम येचुरी फिर चुने गये माकपा महासचिव
हैदराबाद, रविवार, 22 अप्रैल 2018। माकपा ने यहां आज अपनी 22 वीं पार...
-
कांग्रेसी नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को कबाड़ से उठाकर सही जगह लगाया
देवास, रविवार, 22 अप्रैल 2018। इन दिनों पूरे देश में मूर्ति वाली ...