आसाराम की फिर बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली: नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू बड़ी मूसीबत में फंस सकते हैं। जोधपुर में उनका आश्रम एक बार फिर विवादों में है। उस आश्रम में रह रहे एक सेवादार ने वीरवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही परिजनों का आरोप है कि आश्रम वालों ने उनके बेटे की हत्या की है। मृत व्यक्ति का नाम अमित यादव (23) है। वह हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है और पिछले कई साल से आश्रम में सेवादार के तौर पर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार अमित के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। अमित के पिता विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि वो कई सालों से अपने बेटे को घर ले जाने का कोशिश कर रहे थे लेकिन आश्रम वालों ने कभी उसे जाने नहीं दिया। अमित आश्रम परिसर के एक कोने में बने कमरे में पिछले चार साल से रह रहा था। वीरवार रात को वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। बता दें कि आसाराम के आश्रम में किसी सेवादार की मौत का ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल भोपाल स्थित आश्रम के सेवादार ने भी इसी तरह खुदकुशी कर ली थी। मृतक मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला था।


Similar Post
-
राजनाथ ने सारण में ITBP के नए केंद्र का किया उद्घाटन
पटनाः केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार पहु...
-
सीताराम येचुरी फिर चुने गये माकपा महासचिव
हैदराबाद, रविवार, 22 अप्रैल 2018। माकपा ने यहां आज अपनी 22 वीं पार...
-
कांग्रेसी नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को कबाड़ से उठाकर सही जगह लगाया
देवास, रविवार, 22 अप्रैल 2018। इन दिनों पूरे देश में मूर्ति वाली ...