पुडुचेरी में सरकार गिरने पर बोले राहुल गांधी, आजाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है

वायनाड, मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021। पुडुचेरी में सोमवार को कांग्रेस की सरकार गिर चुकी है और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने उपराज्यपाल टी सौंदरराजन को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल मलप्पुरम में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चुनी हुई सरकारों को गिराने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि वो एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं। आजाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है और चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना है। लेकिन वो सच का सामना करने से बच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली में एक सरकार (केंद्र सरकार) है जो अपनी इच्छा और ताकत न्यायपालिका पर थोप रही है। सरकार न्यायपालिका को वो नहीं करने दे रही है जो उसे करना चाहिए और ऐसा सिर्फ न्यायपालिका के साथ ही नहीं है, बल्कि हमें लोकसभा और राज्यसभा में भी चर्चा नहीं करने दिया जाता है।


Similar Post
-
लैंग्वेज बैरियर को तोड़ें, लोकल को ग्लोबल से जोड़ें : PM मोदी
नई दिल्ली, बुधवार, 03 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ...
-
MCD उपचुनाव AAP की बल्ले-बल्ले, केजरीवाल बोले- लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया
नई दिल्ली, बुधवार, 03 मार्च 2021। दिल्ली नगर निगम के पांच वार् ...
-
देपसांग की जमीन भी गई, सरकार की कायरता से आएंगे दुखद परिणाम- राहुल
नई दिल्ली, बुधवार, 03 मार्च 2021। भारत और चीन के बीच विवाद के मसले प ...