भारत-पाक सीमा से जब्त की गई 10 किलो हेरोइन

चंडीगढ़, शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार तड़के गैटी हयात गांव के पास सीमा पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी थी। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने घुसपैठियों को रुकने के लिए कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और तेजी से पाकिस्तानी क्षेत्र की ओर भाग गए। फिर जवानों ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें हेरोइन के 10 पैकेट बरामद हुए।


Similar Post
-
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
बेंगलुरु, बुधवार, 03 मार्च 2021। कर्नाटक की राजनीति में सेक्स स ...
-
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मायावती ने सवाल उठाए, सरकार पर कसा तंज
लखनऊ, बुधवार, 03 मार्च 2021। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष माय ...